के.सी.ए. ने 15 खिलाड़ियों पर लगाया प्रतिबंध

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • अनाधिकृत प्रतियोगिताओं में खेलने पर कड़ी कार्रवाई, नॉकआउट और लीग से बाहर
  • अनाधिकृत टूर्नामेंट में भाग लेने पर कार्रवाई

Kanpur 26 April: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (के.सी.ए.) ने 26 अप्रैल को पंजीकृत विभिन्न क्लबों के 15 खिलाड़ियों पर तत्काल प्रभाव से मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये सभी खिलाड़ी शहर में चल रही अनाधिकृत प्रतियोगिताओं में शामिल पाए गए थे।

प्रतिबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी

प्रतिबंधित खिलाड़ियों में रोहित वर्मा, मनु सिंह और देवेंद्र सिंह (भारत क्लब), मनिंदर सिंह (अशोका ज्योति), मो० तल्हा (खेरापति), कामरान अली (पैरामाउंट), संदीप सिंह (एम०यू०सी०), अभिनव शर्मा (एवरो), कुमार विनायक सिंह (नेशनल), नवरतन, विकास अग्निहोत्री, आयुष जायसवाल और अभय यादव (राइडर्स), मो० रहमान (यूनिक) और अमन ठाकुर (नेशनल यूथ) शामिल हैं।

नॉकआउट और केडीएमए लीग में भाग नहीं ले सकेंगे

के.सी.ए. सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि ये खिलाड़ी अब एसोसिएशन से संबद्ध किसी भी नॉकआउट प्रतियोगिता अथवा केडीएमए लीग में भाग नहीं ले पाएंगे। सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।

पहले भी 100 खिलाड़ियों पर हो चुकी है कार्रवाई

सचिव ने बताया कि इससे पहले भी के.सी.ए. ने अनाधिकृत प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण 100 खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया था।

Leave a Comment