जिला ताइक्वांडो में काव्यांशी और मानवी ने जीते गोल्ड

 

  • 35वी जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के स्कूलों एवं केंद्रों से लगभग 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

कानपुर। 35वी जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता बुधवार को बाल भवन फूलबाग, कानपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शहर के स्कूलों एवं केंद्रों से लगभग 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कैडेट गर्ल्स के तहत अंडर 47 केजी में कव्यांशी स्वरूप श्रीवास्तव (सिंघानिया स्कूल) ने गोल्ड और आयुषी गौतम (पिक ताइक्वांडो) ने सिल्वर जीता। वहीं 37 केजी में मानवी तिवारी (फाइटर क्लब) ने गोल्ड, स्नेहा शर्मा (डीडी विद्या निकेतन) ने सिल्वर हासिल किया।अंडर 55 केजी में युगांतिका सिंह (डी टी ए) ने गोल्ड, सानिया नाज (डीडी विद्या निकेतन) ने सिल्वर जीता। अंडर 29 केजी में श्रेया सिंह (आर्चीज) ने गोल्ड, संध्या सिंह (बाल भवन) ने सिल्वर जीता। अंडर 33 केजी में अर्चना चौधरी (आर्चीज) ने गोल्ड, आरूषी शर्मा (एलेन हाउस) ने सिल्वर हासिल किया। अंडर 41 केजी में आराध्या कटियार (डी टी ए) ने गोल्ड, अनविका श्रीवास्तव (डीटीए) ने सिल्वर जीता। अंडर 44 केजी में अनुष्का कटिहार (डी टी ए) ने गोल्ड और अनुष्का शुक्ला (डीटीए) ने सिल्वर हासिल किया। अंडर 51 केजी में देवश्री त्रिपाठी (जी एन के) ने गोल्ड, दानिया फातिमा रिजवी (डीपीएस) ने सिल्वर जीता। अंडर 59 केजी में मुस्कान पाल (आर्चीज) ने गोल्ड, पावनी सिंह (ऑर्डिनेंस क्लब) ने सिल्वर हासिल किया। ओवर 59 केजी में शंभवी सिंह (आर्चीज) ने गोल्ड, सिफत नूर वारसी (डीटीएच) ने सिल्वर जीता। सब जूनियर गर्ल्स के तहत अंडर 24 केजी में दर्पण राजपूत (डॉ वीरेंद्र स्वरूप शारदा नगर) ने गोल्ड, कृष्ण संकेत चवन (ऑर्डिनेंस क्लब) ने सिल्वर पर कब्जा जमाया। अंडर 26 केजी में श्रेष्ठ राठी (डॉ वीरेंद्र स्वरूप शारदा नगर) ने गोल्ड तो समीक्षा मिश्रा (डॉ वीरेंद्र स्वरूप शारदा नगर) ने सिल्वर जीता। अंडर 29 केजी में यशस्वी सिंह (गुरु गोविंद सिंह) ने गोल्ड और आराध्या तिवारी (डॉक्टर विरेंद्र स्वरूप शारदा नगर) ने सिल्वर पर कब्जा किया। अंडर 35 में रिचा देवी ने गोल्ड और अपर्णा बिस्वाल (ऑर्डिनेंस क्लब) ने सिल्वर पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानवेंद्र प्रताप सिंह (एआरटीओ) व प्रकाश शर्मा (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दल), दीपक चौरसिया, दिनेश दीक्षित, प्रदीप सिंह चौहान, आलोक गुप्ता, राम गोपाल बाजपाई, शुशांत गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित व गणेश प्रतिमा पर माला अर्पण करके किया गया। पुरस्कार वितरण 28 दिसंबर शाम 4:00 बजे मुख्य अतिथि अरुण पाठक (एमएलसी) व शोभा दास (प्रधानाचार्य, श्री सनातन धर्म एजुकेशन) के द्वारा खिलाड़ियों को पदक पहना कर किया जाएगा।

Leave a Comment