छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में दिया कराटे का प्रशिक्षण, अब एशिया जज की मिली मान्यता

 

 

  • कानपुर के कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार ने मलेशिया में हुई एशियन कराटे प्रतियोगिता के दौरान पास की रिन्यूअल जज की परीक्षा

कानपुर। 18 से 30 जुलाई को मलेशिया में हुई एशियन कराटे प्रतियोगिता के दौरान कानपुर के विजय कुमार ने रिन्यूअल जज की परीक्षा को पास कर लिया। इस परीक्षा को पास करते ही उन्हें एशिया जज की मान्यता मिल गई है। विजय की इस उपलब्धि पर कानपुर समेत पूरे देश में जश्न का माहौल है। सभी खेल संघों के पदाधिकारी विजय को बधाई दे रहे हैं और आशा जता रहे हैं कि इससे कानपुर समेत पूरे प्रदेश और देश में बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा।

कानपुर यूनिवर्सिटी में कराटे शिक्षक हैं विजय
विजय को एशियाई कराटे पैनल की 018 आईडी तथा साउथ एशियन में 429 आईडी प्राप्त हुई। विजय कुमार छत्रपति शाहूजी महाराज विद्यालय में कराटे प्रशिक्षक हैं। कुलपति विनय पाठक ने विजय को शुभकामनाएं दीं। जबकि डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स सचिव डॉ आशीष कटियार ने विजय को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि का लाभ यूनिवर्सिटी समेत अन्य छात्रों के मिलने की आशा जताई। इसके अलावा डॉक्टर सरवन, निमिषा, विशाल ने भी उन्हें इस सफलता पर ढेरों बधाई दीं।

सबसे बड़ी उपलब्धि
कानपुर ओलंपिक संघ के डॉ रजत आदित्य दीक्षित तथा कराटे एसोसिएशन आफ कानपुर के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने इस उपलब्धि को कराटे खेल जगत की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि अब हमारी संस्था में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी होने से बहुत सारे बच्चों को नए नियमों की जानकारी मिलेगी। इसके माध्यम से कराटे खेलों को और आगे तक बढ़ाया जा सकता है। कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के महासचिव संजीव तथा अध्यक्ष विजय तिवारी, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के मार्गदर्शक हशी भरत शर्मा ने भारतीय जजों की सफलता पर सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस उपलब्धि से खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के महासचिव जसपाल सिंह ने विजय कुमार को बधाई दी।

Leave a Comment