राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग के जज होंगे कानपुर के विजय यादव

 

  • विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में  निभाई है निर्णायक की भूमिका

कानपुर। गोवा में 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक 37th राष्ट्रीय खेल 2023 के तहत आयोजित होने वाली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कानपुर के विजय यादव का चयन निर्णायक के रूप में हुआ है। इससे पूर्व इन्होंने विश्व सेन खेलो, कॉमनवेल्थ, खेलो इंडिया, राष्ट्रीय खेल झारखंड, मणिपुर असम एवं ओलंपिक क्वालीफाई जैसी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई है। कानपुर मुक्केबाजी संघ ने उन्हें बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कानपुर मुक्केबाजी संघ के पदाधिकारी श्याम मिश्रा, संजीव दीक्षित, नरेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र शिरोमणि, सुधांशु मिश्रा, मुकेश झा, अजय सागर यादव, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता आदि ने बधाई दी। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारी हसन राजा ज़ैदी, अरुण शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, एसपी महेश्वरी आदि ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment