राष्ट्रीय स्पेशल फुटबॉल प्रतियोगिता में चमकेगा कानपुर का हुनर

 

 

 

  • स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व
  • कानपुर प्रेरणा स्पेशल स्कूल के खिलाड़ी टीम में शामिल, सत्येन्द्र सिंह यादव बने कोच

 

कानपुर, 4 अप्रैल 2026

स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा 6 से 10 अप्रैल 2026 तक अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण स्टेडियम, ग्वालियर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पेशल फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में कानपुर का प्रतिनिधित्व गर्व का विषय बना हुआ है।

इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में कानपुर स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी कृष्णा अग्रवाल और एकाग्र शुक्ला का चयन किया गया है। वहीं टीम के कोच के रूप में सत्येन्द्र सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम 5 अप्रैल को प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी।

खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं

प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों और कोच को विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पी.डी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, मुकेश शुक्ला (अध्यक्ष, स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश), एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, ट्रेनिंग इंचार्ज मनोज सिंह, कोऑर्डिनेटर इंद्रपाल तथा सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेश के लिए गौरव का अवसर

उत्तर प्रदेश की टीम में कानपुर के खिलाड़ियों का चयन न केवल संस्थान बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी।

Leave a Comment