कानपुर के शूटरों का जलवा, झटके ढेरों पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • 24वीं यूपी प्री-स्टेट राइफल और पिस्टल प्रतियोगिता में महिला वर्ग का रहा दबदबा

 

Kanpur 15 April: जौनपुर में आयोजित 24वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट राइफल और पिस्टल प्रतियोगिता 2025 में कानपुर के शूटर बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विशन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस राइफल शूटिंग अकादमी के शूटरों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

टीम इवेंट में गोल्डन परफॉर्मेंस

पिस्टल टीम (मेंस) वर्ग में मोहन मुरारी, हर्षित सिंह और विभू शरण दीक्षित की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर दम दिखाया।

पिस्टल महिला टीम में शिवांगी पांडेय, अनन्या सिंह और निराली की जोड़ी ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

राइफल टीम जूनियर मेंस वर्ग में रुद्रांश बाजपेई, अर्पित सिंह और समरथ परवल की तिकड़ी ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

व्यक्तिगत वर्ग में भी महिलाओं का दबदबा

व्यक्तिगत प्रतियोगिता में भी कानपुर की बेटियों ने परचम लहराया। शिवांगी पांडेय और निराली दोनों ने एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर महिला वर्ग में अपनी श्रेष्ठता साबित की।

संघ ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम सिंह यादव और सचिव श्री जी. एस. सिंह ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कोच मयंक खाड़े ने दी जानकारी

अकादमी के कोच और सचिव मयंक खाड़े ने बताया कि यह प्रतियोगिता जौनपुर के होटल रिवर व्यू में आयोजित की गई थी, जहां बच्चों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से शानदार प्रदर्शन किया।

 

Leave a Comment