कानपुर के संकल्प दीक्षित बने वन स्टार रेफरी, लगा बधाइयों का तांता

 

कानपुर, 14 मार्च। कानपुर के संकल्प दीक्षित बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का वन स्टार रेफरी दर्जा हासिल करने में सफल रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे कानपुर के बॉक्सिंग खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। सभी उन्हें इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी ने इनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं व बधाई दी। बधाई देने वालों में कानपुर बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, एसपी महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, हसन रजा रेडी ज़ैदी, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, कंचन भारती, संतोष त्यागी, स्वाति बाजपेई, मुकेश झा, नरेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र शिरोमणि, सुरेश शिरोमणि और आरती शर्मा शामिल रहे।।

Leave a Comment