कानपुर के प्रियम कुमार बने डार्टस खेल के नए चैम्पियन

 

 

  • प्रथम इंडिपेंडेंस कप: डार्टस नेशनल चैंपियनशिप 2023 
  • पुरुष डबल्स मे भी प्रियम कुमार और आर्यन साहू की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक 
  • बेस्ट महिला फेयर प्ले खिलाड़ी का खिताब उत्तर प्रदेश की अर्चिता थापा को मिला 
  • बेस्ट टीम का खिताब उत्तर प्रदेश की टीम को मिला

 

कानपुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर ऑल इंडिया डार्टस संघ द्वारा डार्टस खेल के 21वी वर्षगाठ मनाते हुए उड़ीसा मे प्रथम इंडिपेंडेंस कप – डार्टस नेशनल चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 24-27 अगस्त तक प्राइएड अनन्या रिज़ॉर्ट मे किया गया। इस प्रतियोगिता मे जूनियर, सीनियर और वेटेरन आयु वर्ग मे 13 राज्यो के खिलाड़ियो ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने कैप्टन शैलेश कुमार और टीम कोच निधि जैन की अगुवाई में 20 पदको की प्रतियोगिता मे 08 पदक जीत पर बेस्ट टीम का खिताब जीता। उत्तर प्रदेश डार्टस संघ के अध्यक्ष अमन सचान ने बताया की जूनियर आयु वर्ग के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले मे उत्तर प्रदेश के आर्यन साहू ने बंगाल के अनिन्दा और प्रियम कुमार ने गुजरात के आइयान को हारा कर फ़ाइनल मे जगह बनाई जहा उत्तर प्रदेश के दोनों खिलाड़ियो ने डार्टस खेल मे उम्दा प्रदर्शन करते हुए सभी को चकित कर दिया। जूनियर मुक़ाबले मे आर्यन साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर मुक़ाबले मे उत्तर प्रदेश के प्रियम कुमार ने उड़ीसा के सुमित रक्षित को हरा कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग मे फाइनल मुक़ाबले मे बंगाल की महि बोसमिया ने उत्तर प्रदेश की करीशनी सोनी को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की महिमा गौतम और अर्चिता थापा ने महिला एकल वर्ग मे सेमी फ़ाइनल तक का सफर पूरा किया। उड़ीसा के सुशील कुमार समल और उत्तर प्रदेश की अर्चिता थापा को पुरुष और महिला वर्ग मे बेस्ट फेयर खिलाड़ी का खिताब दिया गया। पुरुष डबल्ज मुक़ाबले मे प्रथम स्थान पर प्रियम कुमार और आर्यन साहू की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला डबल्ज मुक़ाबले मे उत्तर प्रदेश की महिमा गौतम और नेहा गौतम की जोड़ी ने रजत पदक जीता। प्रथम स्थान पर बंगाल की जकक्लिन खन्ना और महि बोसमिया रही। वेटेरन आयु वर्ग मे जिसमे 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियो ने भाग लिया। इसमे उत्तर प्रदेश के पीयूष गुप्ता प्रथम और राम सीसोदिया दूसरे स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि जयंत कुमार सारंगी जी रहे जो की पुरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। इनके साथ ऑल इंडिया डार्टस संघ के महासचिव प्रशांत साह, उड़ीसा ओलिम्पिक संघ के सह सचिव रबी प्रतिहरी, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकरणी से मधु सूदन सिंघरी ने विजेता खिलाड़ियो को पदक और नकद पुरस्कार प्रदान किया। जयंत कुमार सारंगी ने डार्टस खेल की लोकप्रियता, विश्व के सभी देशो के डार्टस खेल के प्रभाव को देखते हुए बताया की जल्द ही भारत मे डार्टस खेल को मुख्य खेलो की सूची मे शामिल कराया जाएगा। वर्तमान ने डार्टस के अंतर राष्ट्रीय स्तर पर विश्व कप, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशिया कप, वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स, वर्ल्ड मास्टर गेम्स मे प्रतियोगिता होती है।

अमन सचान ने बताया की उत्तर प्रदेश मे डार्टस खेल को बढ़ावा दिया जाएगा और जल्द ही क्रिकेट खेल की तरह डार्टस खेल की भी लीग और ग्रांड स्लेम फ़ारमैट मे प्रतियोगिता कराई जाएंगी। डार्टस खेल को किसी भी आयु वर्ग मे खेला जा सकता है और इसमे खेलने मे अन्य खेलो की तरह भरी भरकम समान और खेल मैदान की जरूरत भी नही पड़ती है। साथ ही इस खेल मे अन्य खेलो के मुक़ाबले जिला और राज्य स्तर पर भी नकद पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष डार्टस खेल की देश मे और विदेशो मे कई बड़ी प्रतियोगिता होनी है जिसमे अक्तूबर माह मे चेन्नई मे 08 लाख इनामी राशि की राष्ट्रीय प्रतियोगिता, नवम्बर माह मे दिल्ली मे अंबेडकर नेशनल खेल मे डार्टस प्रतियोगिता। इसके साथ ही अक्टूबर माह मे जापान मे एशियन चैंपियनशिप मे 2 करोड़ और दिसम्बर माह मे इंग्लैंड मे होनी वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप मे 23 करोड़ की इनामी राशि दे जाएगी।

 

 

Leave a Comment