यूपी बोर्ड स्टेट आर्चरी में कानपुर की भूमि ने 3 गोल्ड मेडल्स पर साधा निशाना

 

  • 67वीं यूपी बोर्ड राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर की बेटी ने किया कमाल, अपने तीरों से सटीक निशाना लगाकर कानपुर का नाम किया रोशन
  • इस प्रदर्शन के आधार पर भूमि सम्राट राव का चयन 12 से 15 दिसम्बर तक नाडियाड (गुजरात) में होने वाली SGFI प्रतियोगिता के लिए हुआ

कानपुर। कानपुर मण्डल तीरंदाजी टीम के मैनेजर मोहित दुबे ने बताया कि 28 से 30 नवम्बर तक सेन्ट जेवियर कालेज सोनभद्र में आयोजित हो रही 67वीं यूपी बोर्ड राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कानपुर की भूमि सम्राट राव ने U-14 बालिका वर्ग के रिकर्व राउण्ड में 720 में 604 का स्कोर करते हुए तीन स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। इस प्रदर्शन के आधार पर भूमि सम्राट राव का चयन 12 से 15 दिसम्बर तक नाडियाड (गुजरात) में होने वाली SGFI प्रतियोगिता के लिए हो गया है। विदित हो कि भूमि सम्राट राव का कानपुर के डा० सी०वी० रमन इण्टर कालेज, पनकी में कक्षा-8 की छात्रा है। इस अवसर पर D.D.G अनूप कुमार शुक्ला, OEF प्रधानाचार्य शशि भाल सेंगर, SAF तीरंदाजी एकेडमी के प्रशिक्षक अभिषेक कुमार तथा कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव व महासचिव वैभव गौड़ ने भूमि सम्राट राव को शुभकामनायें दीं।

Leave a Comment