5 ए साइड अंडर-14 हॉकी में दम दिखाएंगी कानपुर की 14 टीमें

 

  • बेसिक हॉकी फाउंडेशन कानपुर के बैनर तले 21 और 22 अक्टूबर को चकेरी के शिव शंकर पुरम हॉकी ग्राउंड में होगा आयोजन

कानपुर। बेसिक हॉकी फाउंडेशन कानपुर 21 और 21 अक्टूबर को चकेरी के शिव शंकर पुरम हॉकी ग्राउंड में 5 ए साइड अंडर-14 ब्वॉयज हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने जा रही है। भारत के लिए हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर और लक्ष्मण अवार्डी रजनीश मिश्रा इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के विषय में पॉल देवेंद्र ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेस्ट डिफेंडर्स, टॉप स्कोरर्स, फॉरवर्ड और कई अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें उपहार स्वरूप हॉकी स्टिक का वितरण होगा। उन्होंने हॉकी को प्यार करने वाले कानपुर के लोगों से इस प्रतियोगिता को सपोर्ट करने और मैचों के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Comment