- 2 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ कानपुर बना पदक तालिका में मजबूत दावेदार
कानपुर, 30 दिसंबर।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित छठी ओपन क्योगी एवं पुमसे राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 दिसंबर 2025 तक जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, नेहरू एनक्लेव, आगरा में किया गया।

स्वर्ण पदक विजेता बने निया मिश्रा और अमाया एस.
प्रतियोगिता में कानपुर की निया मिश्रा एवं अमाया एस. ने उत्कृष्ट तकनीक और दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर टीम को गौरवान्वित किया।
चार खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक
कानपुर टीम के अमय तिवारी, आर्यन विराट सिंह, मांडवी मिश्रा और वत्सल मौर्य ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए।
छह खिलाड़ियों को मिला कांस्य पदक
वहीं नक्श गिरी, शिवशांत कुमार, अथर्व पांडे, रिज़क सिंह, अनिरुद्ध शुक्ला और आराध्या सिंह ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कानपुर की पदक संख्या को और मजबूत किया।
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन ने दी बधाई
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीपक चौरसिया सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव एवं अविनाश चंद्र द्विवेदी, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता तथा सह सचिव प्रयाग सिंह ने खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और कोच को बधाई दी।
कोच और मैनेजर की भूमिका रही अहम
इस सफलता में कोच कपिल दुबे एवं मैनेजर सतीश कुमार की भूमिका सराहनीय रही। साथ ही सत्येंद्र सिंह यादव, आयुष मिश्रा, धर्मेश कुमार, वकील अहमद, राहुल तिवारी, स्पर्श सिंह, सोनाली बिष्ट, शिल्पी बाजपेई, दिव्यांशी साहू एवं अतुल दुबे को भी खिलाड़ियों की सफलता में सहयोग के लिए बधाई दी गई।