कानपुर खेल जगत ने पूरे उत्साह से लिया मतदान में हिस्सा

 

  • के सी ए चेयरमैन डॉ संजय कपूर समेत शहर के तमाम खेल पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने किया मताधिकार का उपयोग

कानपुर, 13 मई। सोमवार को कानपुर में लोकसभा निर्वाचन 2024 में कानपुर का खेल जगत ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्रिकेट, फूटबॉल, हॉकी, बास्केटबाल, खो खो समेत सभी खेलों से जुड़े संघों के पदाधिकारियों और मतदान योग्य खिलाड़ियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी क्रम में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ संजय कपूर ने भी अपने परिवार समेत गोविंद नगर स्थित महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मतदान किया। उन्होंने बताया की उनका वोट देश को सुदृढ़ करने और प्रगति के लिए है। वहीं दिग्गज क्रिकेट कोच नरेंद्र सिंह ने भी मतदान किया तो पूर्व क्रिकेटर प्रदीप सलवान ने भी फैमिली समेत मतदान किया। फूटबॉल रेफरी अमित नारंग ने भी अपने मत का उपयोग किया। इसी तरह अन्य खेलों के पदाधिकारियों ने भी पहले मतदान और फिर जलपान के संकल्प को पूरा करते हुए नेशनल ड्यूटी का निर्वहन किया। 

एक झलक मतदान के प्रति खेल जगत के उत्साह पर…👇

डा संजय कपूर और उनके बड़े भाई विजय कपूर ने किया मतदान।

 

संजय कपूर के साथ उनकी पत्नी निकिता कपूर, कार्तिक कपूर समेत पूरा परिवार वोट डालने पहुंचा।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक मतदान के बाद।

 

कानपुर ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रजत आदित्य दीक्षित ने भी किया मतदान

 

पूर्व रणजी प्लेयर और अब कोच नरेंद्र सिंह ने भी किया मतदान।

 

पूर्व क्रिकेटर प्रदीप सलवान ने पनकी सिटी मॉडल स्कूल में पार्षद आरती त्रिपाठी, ललित उपाध्याय, प्रियांक सिंह और गोपेश श्रीवास्तव के साथ मतदान में हिस्सा लिया।

 

पावरलिफ्टिंग संघ के संदीप निगम ने किया मतदान।

 

बैडमिंटन संघ के आशुतोष सत्यम झा और ताइक्वांडो संघ के सत्येंद्र यादव ने किया मतदान।

 

फूटबॉल रेफरी अमित नारंग ने भी किया मतदान।

 

संडे क्रिकेट के नामी खिलाड़ी आरिफ ने भी किया मताधिकार का उपयोग।

 

नेशनल फूटबॉल रेफरी देबूजीत सिंह यादव भी वोट डालने पहुंचे।
एन आई एस कोच प्रमोद पाटिल।

 

पूजा पाटिल।

 

शतरंज खिलाड़ी और कोच विजय बाजपेई।

 

अंतरराष्ट्रीय fide आर्बिटर एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह।

 

वेटरन चेस प्लेयर एवं रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर एस एम निगम।
ताइक्वांडो संघ के प्रयाग सिंह।

 

ताइक्वांडो संघ के प्रदीप सिंह चौहान।

 

Leave a Comment