ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का परचम, जीते 8 पदक

 

 

 

 

  • सुनील मार्शल आर्ट अकादमी के चार खिलाड़ियों ने काता और कुमिते में दिखाया शानदार प्रदर्शन
  • 700 खिलाड़ियों के बीच दमदार प्रदर्शन—कानपुर के मनन, एकांश, आयुष और निखिल ने पदक तालिका में किया दबदबा

 

 

कानपुर, 17 नवंबर।

नोएडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोतोकई कराटे चैंपियनशिप में देश के कई राज्यों—उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और असम—से आए लगभग 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में कानपुर नगर की सुनील मार्शल आर्ट अकादमी के चार खिलाड़ियों ने काता और कुमिते में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया।

विजेता खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री बैकुंठ, तथा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव अमित गुप्ता ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर ऑल कानपुर कराटे-डू एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंगहान अजय वैश्य, महासचिव सुनील श्रीवास्तव, कुबोडो मार्शल आर्ट्स के महासचिव शोभित पांडे और टीम कोच सिद्धांत श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

विजेता खिलाड़ियों की सूची

1. मनन मिश्रा

कुमिते – स्वर्ण पदक

काता – कांस्य पदक

2. एकांश कश्यप

कुमिते – रजत पदक

काता – स्वर्ण पदक

3. आयुष चौधरी

कुमिते – स्वर्ण पदक

काता – कांस्य पदक

4. निखिल मिश्रा

कुमिते – कांस्य पदक

काता – रजत पदक

पदाधिकारियों ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment