कानपुर के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम

 

 

 

  • माउंट एवरेस्ट कप (G-1) में गुरुशा त्रिपाठी और प्रणव ओझा करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
  • काठमांडू के दशरथ रंगशाला में होगा आयोजन, विश्व ताइक्वांडो रैंकिंग के लिए अहम प्रतियोगिता

 

कानपुर, 13 फरवरी।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 16 से 19 फरवरी तक आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय चतुर्थ माउंट एवरेस्ट कप (G-1) एवं द्वितीय GCS पूमसे G-1 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ऐतिहासिक दशरथ रंगशाला में आयोजित की जाएगी, जहां विभिन्न देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कानपुर के गुरुशा त्रिपाठी और प्रणव ओझा का चयन इस उच्च स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से शहर और प्रदेश में हर्ष का माहौल है। यह प्रतियोगिता विश्व ताइक्वांडो रैंकिंग (G-1) श्रेणी की महत्वपूर्ण स्पर्धा मानी जाती है, जिसमें भागीदारी खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय अनुभव और रैंकिंग सुधार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ी अपने कोच बासुकी नाथ ओझा के मार्गदर्शन में पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कानपुर के ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर कमेटी के महासचिव तुषाल साहनी, उपाध्यक्ष रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह, कोच उदय प्रताप, अनूप कुमार, अरविंद शर्मा, दानिश खान, नितिन, अश्विन सहित अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment