- आंध्र प्रदेश में होगा 6th NTPC U-10, 1st NTPC U-13 और 14th NTPC मिनी सब-जूनियर तीरंदाजी टूर्नामेंट
Kanpur 19 March: कानपुर नगर की तीरंदाजी टीम 6th NTPC (U-10), 1st NTPC (U-13) और 14th NTPC मिनी सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता-2025 में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 22 से 29 मार्च 2025 तक गुंटूर, आंध्र प्रदेश में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में कानपुर के तीरंदाजों की भागीदारी
युथ आर्चरी अकादमी, कानपुर से जुड़े कई खिलाड़ी उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे—
U-10 रिकर्व प्रतिस्पर्धा (बालिका वर्ग) – लच्छिता अग्रवाल
U-13 इंडियन राउंड (बालक वर्ग) – अद्यान शुक्ला, अंश सरोज, गर्वित भदौरिया
U-13 रिकर्व प्रतिस्पर्धा (बालक वर्ग) – प्रसन्न द्विवेदी
U-14 रिकर्व प्रतिस्पर्धा (बालिका वर्ग) – गौरी भदौरिया, भूमि सम्राट राव
टीम कोच और शुभकामनाएं
टीम का नेतृत्व यूपी टीम कोच संदीप कुमार और फागु महातो कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, सह-सचिव/कोच संदीप कुमार, शिवम वर्मा, शैलेश कुमार, यासिर इब्राहिम और युथ आर्चरी अकादमी के कोच फागु महातो, दीपक शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।