- प्रदेशभर के निशानेबाजों का जुटान, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर
- 5 अप्रैल तक चलेगी प्रतियोगिता, राइफल और पिस्टल शूटिंग को बढ़ावा देने की पहल
कानपुर, 02 अप्रैल।
कानपुर नगर में दिनांक 3 अप्रैल 2026 को “The Perfect Rifle Shooting Academy” द्वारा 2nd TPRSA Open Shooting Championship का भव्य शुभारंभ सायं 5 बजे किया जाएगा, जिसका समापन 5 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे होगा। यह आयोजन शूटिंग खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कानपुर नगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में राइफल एवं पिस्टल शूटिंग से जुड़े खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों जैसे लखनऊ, इटावा, प्रयागराज (इलाहाबाद), फर्रुखाबाद, आगरा सहित अन्य कई शहरों से प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे आयोजन का स्तर और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक एवं व्यापक हो गया है।
आयोजन के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को अपनी कौशल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, बल्कि युवाओं में शूटिंग खेल के प्रति रुचि और जागरूकता भी बढ़ेगी। यह प्रतियोगिता उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां वे अपने हुनर को निखारते हुए आगे बढ़ सकते हैं।
“The Perfect Rifle Shooting Academy” द्वारा शहर के खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।