- 25 से 27 दिसंबर को जौनपुर में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
कानपुर, 18 दिसम्बर।
खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता 25 से 27 दिसंबर 2025 तक जौनपुर में आयोजित होगी।

मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन
टीम चयन के लिए गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को हर सहाय इंटर कॉलेज, पी रोड, कानपुर में मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में विभिन्न जनपदों से कुल 30 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

12 खिलाड़ियों का हुआ चयन
ट्रायल के उपरांत श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया श्री शिवलाल यादव द्वारा संपन्न कराई गई।

चयनित खिलाड़ियों की सूची
1. आराध्या
2. श्वेता
3. मोहिल
4. पावनी
5. अपूर्वा परमार
6. तनिष्का
7. शिवानी वर्मा
8. शगुन
9. वैष्णवी
10. गौरी यादव
11. आकांक्षा
12. मिहिका श्रीवास्तव
उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह, दीपक कुमार, शिवम गुप्ता सहित अन्य खेल प्रेमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।