- बालिका वर्ग से प्रतियोगिता की शुरुआत, विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
- दो दिवसीय चैंपियनशिप में मंडल टीम चयन के लिए ट्रायल भी जारी
कानपुर, 22 मार्च।
कानपुर के स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में 22 और 23 मार्च को आयोजित कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस एवं ओपन डेड लिफ्ट चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय श्री अनूप पचौरी जी ने बजरंगबली का माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर किया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के साथ-साथ मंडलीय टीम चयन के लिए ट्रायल भी आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता की शुरुआत बालिका वर्ग से हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
सीनियर वर्ग (पावरलिफ्टिंग) के परिणाम:
47 किग्रा – निशा वर्मा
53 किग्रा – प्राची ठाकुर
57 किग्रा – रिया सिंह
63 किग्रा – दिव्या गौतम
69 किग्रा – अर्चना पांडे
76 किग्रा – अंशिका सिंह
जूनियर वर्ग के परिणाम:
47 किग्रा – सारिका (प्रथम)
57 किग्रा – ओजस बाजपेई (प्रथम)
सब-जूनियर वर्ग के परिणाम:
आयुषी, शर्मीला और जिया ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है और आयोजकों को उम्मीद है कि इस चैंपियनशिप से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मंडल एवं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।