कानपुर मंडल ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो अपने वर्गों में जीते स्वर्ण पदक

 

  • बलिया में आयोजित प्रतियोगिता में ओवर ऑल द्वितीय स्थान पर रही टीम

KANPUR, 3 October: बलिया में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता में कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर ओवर ऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आगरा मंडल रहा, जबकि वाराणसी मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कानपुर मंडल के टीम मैनेजर मोहित दुबे ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जो दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।उन्होंने कोच अविचल पाठक की कड़ी मेहनत की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में कानपुर मंडल का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

इस उपलब्धि पर डीडी जीएसके सिंह, प्रधानाचार्य शशि भाल सिंह सेंगर, एनपी सिंह, अनुराग मिश्रा समेत कानपुर के सभी खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी।

रिजल्ट इस प्रकार है

अंडर 14 वर्ग बालक

21 से 23kg हार्पिट सिंह स्वर्ण पदक

23 से 25kg देवांश जायसवाल स्वर्ण पदक

27 से 29kg शिवेंद्र राजपूत कांस्य पदक

32 से 35 राजीव नगर स्वर्ण पदक

38 से 41 अविरल पाठक स्वर्ण पदक

अंडर 14 वर्ग बालिका

32 से 35kg आरोही अग्निहोत्री रजत पदक

अंडर 17 बालक

कम में 35 प्रशांग त्रिपाठी कांस्य पदक

45 से 48 प्रांजल रावत सिल्वर मेडल

48 से 51 राज तिवारी कांस्य पदक

51 से 55 अरव पाल कांस्य पदक

63 से 68 अभिलाष गुप्ता कांस्य पदक

78 + प्रबल प्रताप सिंह स्वर्ण पदक

अंडर 17 बालिका

51 से 55 जानवी सैनी स्वर्ण पदक

 68+ प्रीति शर्मा कांस्य पदक

अंडर- 19 बालक

कम से 45 फैजल अंसारी गोल्ड मेडल

48 से 51 प्रियांशु विश्वकर्मा कांस्य पदक

63 से 68 नवनीत रजत पदक

अंडर- 19 बालिका

44 से 46 रौनक कनौजिया कांस्य

Leave a Comment