कानपुर मंडल महिला खो खो टीम चयनित

 

कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित कानपुर जिला खो खो संघ के द्वारा मंडलीय महिला खिलाडियों का ट्रायल करके टीम का चयन किया गया। टीम 26 से 28 सितंबर 2023 तक मिर्जापुर में होने वाली प्रदेशीय स्तरीय महिला खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों का चयन पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवलाल यादव ने किया।
इस मौके पर कानपुर जिला खो खो संघ के संयुक्त सचिव विपिन सोनकर, सर्वेश तिवारी, आनंद कुमार, अभिमन्यु सिंह, मुकेश कुमार, आलोक कुमार, सौरभ सिंह, दीपक कुमार, प्रांजुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
1-दीक्षा सचदेवा
2-कौशकी
3-शिवांगी सिंह
4-अंशिका सक्सेना
5-प्रीति यादव
6-प्रियंका यादव
7-गरिमा भारती
8-प्रिया
9-मधु राजपूत
10-प्रियंका राजपूत
11-शुभी पाल
12-नंदनी वर्मा

Leave a Comment