- जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित ट्रायल, बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- सब जूनियर से सीनियर वर्ग तक खिलाड़ियों का चयन
- प्रधानाचार्या विजय श्री ने किया शुभारंभ
- चयनित खिलाड़ियों में वंश कुशवाहा, समृद्धि वाणी समेत कई नाम शामिल
कानपुर, 12 अप्रैल।
कराटे एसोसिएशन ऑफ कानपुर द्वारा स्थानीय जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर, विकास नगर में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री द्वारा किया गया। ट्रायल में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें सब जूनियर वर्ग (9 वर्ष) कुमीते में वंश कुशवाहा (एस्कॉर्ट्स वर्ल्ड स्कूल), समृद्धि वाणी, अर्थ मिश्रा, अन्य कटियार, आराध्या पाल, केशव राजपूत, विवान जायसवाल, हृदयांश सक्सेना, मिस्टी सिंह, पलक कटियार, वाणी श्रीवास्तव, वैश्वी पांडेय, ॐ वर्मा, अवनी गुप्ता, वैष्णवी गौतम, मानवी राय, आराध्य शर्मा, देवेंद्र प्रताप (पृथ्वीराज चौहान स्कूल), आशीष यादव, आर्यन शर्मा, अविका, अरनबी, अध्या, शुभी, विनायक सिंह, काव्या शुक्ला और अभय राजपूत सहित कई खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ कानपुर के सचिव सुनील कुमार शुक्ला, अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, रेफरी कमीशन के विजय कुमार, कोषाध्यक्ष बाबुल वर्मा और सभाजीत वर्मा उपस्थित रहे। वहीं राजेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, मोंटी निषाद, संदीप तिवारी, शिवम सिंह राजावत, विशाल और कृष ने रेफरी एवं जज की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।