- श्याम मिश्रा बने अध्यक्ष, संजीव दीक्षित महासचिव और भगवान दीन को सौंपी गई कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
कानपुर, 3 जनवरी।
कानपुर जिला एमेच्योर बॉक्सिंग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन 31 दिसंबर 2025 को सेठ चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। यह जानकारी संघ के महासचिव संजीव दीक्षित द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
बैठक में सर्वसम्मति से श्री श्याम मिश्रा को अध्यक्ष, श्री संजीव दीक्षित को महासचिव तथा श्री भगवान दीन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त श्री वीरेंद्र त्रिपाठी को सीनियर उपाध्यक्ष एवं श्री मनीष हजारिया को सीनियर संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी में अनुभवी खेल पदाधिकारियों को मिला स्थान
नई कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में श्रीमती संतोष त्यागी, कंचन भारती, नरेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र शिरोमणि, मुकेश झा, आरती शर्मा, विजय यादव, श्री एस.पी. माहेश्वरी, श्रीमती अल्पना शर्मा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ग्रीन पार्क बॉक्सिंग प्रशिक्षक के रूप में स्वाति बाजपेई, कीर्ति शर्मा, रवि कठेरिया, संदीप कुमार, राहुल शर्मा, भुजबल सिंह यादव, आशीष शर्मा, अश्विनी शर्मा, सुरेश शिरोमणि, शैलेंद्र सिंह, अविनाश शुक्ला, डॉ. विशाल और श्री अरुण कुमार शर्मा को भी कार्यकारिणी का हिस्सा बनाया गया है।
चेयरमैन पद पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति
संघ के चेयरमैन पद पर श्री एस.पी. माहेश्वरी, श्री बाबूलाल सारदा और श्री असीम बाजपेई को मनोनीत किया गया है। सभी पदाधिकारियों को आज ही औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई।
बीएफआई और यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन से मिली मान्यता
यह नियुक्ति पत्र बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री प्रमोद कुमार एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव द्वारा जारी किया गया है।