बरेली में कानपुर के बॉक्सर्स के चलेंगे पंच

 

पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर जिले की टीमों का चयन

कानपुर। बरेली में होने वाली पुरुष/महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर जिले की बॉक्सिंग टीम का चयन डीबीएस कॉलेज गोविंद नगर में किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में 60 लड़के एवं लड़कियों ने भाग लिया। लड़कों की टीम में युवराज शिरोमणि (48 केजी), क्रिश चंद्रवंशी (51 केजी), प्रज्ज्वल अहरिवार (54 केजी), सर्वजीत सिंह (57 केजी), अनुशेक राज (60 केजी), दिव्य मोदी (63.5 केजी), अविनाश सिंह (67 केजी), पीयूष गुप्ता (71 केजी) और रौशन मिश्रा (92 केजी) का चयन हुआ। बालकों की टीम की कोच आरती शर्मा होंगी। वहीं, महिला टीम में दीपांजलि (46 केजी), नैनशी सिंह (50 केजी), तान्या सिंह (57 केजी), प्रीति शुक्ला (60 केजी), शिवांगी दीक्षित (75 केजी) का चयन हुआ। टीम कोच स्वाति बाजपेई होंगी। अरुण शर्मा, हसन रजा जैदी, रमेश श्रीवास्तव, संकल्प दीक्षित, श्याम मिश्रा, संजय गुप्ता, अजय सागर यादव और कानपुर बॉक्सिंग संघ के सचिव संजीव दीक्षित निर्णायक समिति में शामिल रहे। दोनों टीमें 12 मई को दोपहर मुरी एक्सप्रेस से बरेली के लिए रवाना होगी।

Leave a Comment