- चार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई, शानदार स्कोर के साथ किया प्रदर्शन
Kanpur 28 July:
सीबीएसई जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 27 जुलाई 2025 तक केरला पब्लिक स्कूल, टाटानगर (झारखंड) में किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर की 45 टीमों के करीब 330 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कानपुर के 9 तीरंदाजों ने बिखेरी चमक
कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कानपुर के 9 तीरंदाजों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इंडिया राउंड टीम इवेंट में छठवां स्थान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल की टीम ने इंडिया राउंड टीम इवेंट में 720 में 408 पॉइंट्स हासिल कर छठवां स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत वर्ग में शानदार स्कोर और चयन
🔹 बलजोत सिंह (गुरु नानक पब्लिक स्कूल) – रिकर्व राउंड में 720 में 488 स्कोर
🔹 अभिषेक कुशवाहा (जय नारायण विद्या मंदिर) – कंपाउंड राउंड में 720 में 533 अंक, चौथा स्थान
🔹 सीमा यादव (आर्मी पब्लिक स्कूल) – इंडियन राउंड में 720 में 484 अंक, चौथा स्थान
🔹 आर्यन पाल (आर्मी पब्लिक स्कूल) – अंडर-17 कंपाउंड राउंड में 720 में 325 अंक, पांचवां स्थान
🔹 अंश सिंह – अंडर-14 कंपाउंड राउंड में 720 में 424 अंक, पांचवां स्थान
चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन
🔸 अभिषेक कुशवाहा, सीमा यादव, आर्यन पाल और अंश सिंह ने 25 से 27 सितंबर 2025 को पंजाब के संगरूर में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
संघ की ओर से बधाई और शुभकामनाएं
कानपुर के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर कानपुर तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच और स्कूलों को शुभकामनाएं दी हैं और आगे बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।