- अंकुश चौधरी की दमदार बल्लेबाज़ी-गेंदबाज़ी, मनिंदर सिंह के पाँच विकेट और शांतनु सिंह की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी ने टीमों को दिलाई जीत
कानपुर, 23 नवंबर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित संडे लीग के तहत खेले गए तीन मुकाबलों में रोमांचक परिणाम देखने को मिले। कानपुर साउथ ग्राउंड पर कलावती सुपर किंग्स ने 22 रनों से जीत हासिल की, जबकि एच ए एल ग्राउंड ब्लू पर ब्लू वॉरियर्स 57 रनों से विजयी रहे। वहीं P.A.C. ग्राउंड पर मेटाडोर फोम XI ने 6 विकेट से मुकाबला जीता।

कलावती सुपर किंग्स की 22 रनों से जीत
कलावती सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट पर 243 रन बनाए। टीम के कप्तान अंकुल चौधरी ने 145 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 7 छक्के शामिल थे। शिवम (25) और गुरमीत (21) ने भी योगदान दिया।
राइजिंग कानपुर वॉरियर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 29.1 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संजय यादव ने 51, आशीष यादव ने 33 और कर्मेंद्र पांडे ने 30 रन बनाए। कलावती की ओर से सौरव पाठक ने 3/29 और अंकुश चौधरी ने गेंदबाज़ी में भी 3/42 लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकुल चौधरी को मिला।
ब्लू वॉरियर्स की 57 रनों से जीत
ब्लू वॉरियर्स ने तय 30 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाए। यश अरोड़ा 97 और त्रिभुवन दीक्षित 101 बनाकर नाबाद लौटे। जवाब में नाइट स्कॉर्चर्स 30 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन ही बना सके। अरपित तिवारी ने 52, अशिष यादव ने 34 और सिद्धार्थ पांडे ने 30 रन बनाए। ब्लू वॉरियर्स की ओर से मनिंदर सिंह ने 5 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मेटाडोर फोम XI की 6 विकेट से शानदार जीत
B.C.A. लेजेंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। अब्दुल रहमान ने 50, गुरविंदर ने 36 और सौरभ दिवान ने नाबाद 34 रन बनाए। जवाब में मेटाडोर फोम XI ने 22 ओवर में 4 विकेट खोकर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया। शांतनु सिंह 86 रन बनाकर नाबाद रहे और जीत के नायक बने। उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।