कलावती सुपर किंग्स, पटेल प्रॉपर्टीज, ब्लू वॉरियर्स और बी.सी.ए. लीजेंड्स विजयी

 

 

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की संडे लीग में चार मुकाबले

 

कानपुर 1 फरवरी।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित संडे लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए चार मुकाबलों में क्लावती सुपर किंग्स, पटेल प्रॉपर्टीज, ब्लू वॉरियर्स और बी.सी.ए. लीजेंड्स की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

अंकुल की नाबाद पारी से जीता क्लावती

एच.बी.टी.आई. मैदान पर राइजिंग कानपुर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवर में 138 रन बनाए। अर्जुन ने 67, संजय ने 28 और रोहित ने 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में कुलदीप ने 19 रन देकर 3 तथा राहुल ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में क्लावती सुपर किंग्स ने बिना विकेट खोए 9.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकुल चौधरी ने नाबाद 90 और उमाशंकर ने नाबाद 48 रन बनाए।

परिणाम : क्लावती सुपर किंग्स ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

मैन ऑफ द मैच : अंकुल चौधरी।

गौरव पाठक के खेल से पटेल प्रॉपर्टीज की जीत

पी.ए.सी. मैदान पर डैम चार्जेस की टीम 23.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। प्रेम ने 29 और प्रभात ने 26 रन बनाए। अंकुल ने 3 विकेट, गौरव ने 2 विकेट और विकास ने 2 विकेट लिए।

पटेल प्रॉपर्टीज ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। गौरव पाठक ने 24, ध्रुव ने नाबाद 30 और ओम मिश्रा ने नाबाद 38 रन बनाए।

परिणाम : पटेल प्रॉपर्टीज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

मैन ऑफ द मैच : गौरव पाठक (पटेल प्रॉपर्टीज)।मै

 ब्लू वॉरियर्स की जीत के नायक बने त्रिभुवन

सप्रू मैदान पर ब्लू वॉरियर्स ने 30 ओवर में 231 रन बनाए। प्रसून दोसर ने 46, मोहित अग्रवाल ने 37, राहुल तिवारी ने 34 और इंदुभूषण ने 30 रन बनाए। मनीष ने 3 विकेट जबकि अमित, अर्पित और अनुराग ने 2-2 विकेट लिए।

नाइट स्कॉर्चर्स की टीम 28.5 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्पित तिवारी ने 70 रन बनाए। त्रिभुवन दीक्षित ने 3 विकेट लिए।

परिणाम : ब्लू वॉरियर्स ने 48 रन से जीत दर्ज की।

मैन ऑफ द मैच : त्रिभुवन दीक्षित (ब्लू वॉरियर्स)। 

स्वर टंडन की पारी से बीसीए बना लीजेंड्स

अपोलोमैदान पर मेटाडोर फोम इलेवन ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन बनाए। शांतनु ने 65, रोहित गुप्ता ने 52 और मिशन गुप्ता ने नाबाद 26 रन बनाए। राज सिंह ने 3 और सौरभ दीवान ने 2 विकेट चटकाए। 

बी.सी.ए. लीजेंड्स ने 29.5 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। स्वर टंडन ने 82 रनों की शानदार पारी खेली।

परिणाम : बी.सी.ए. लीजेंड्स ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।

मैन ऑफ द मैच : स्वर टंडन (बी.सी.ए. लीजेंड्स)।

Leave a Comment