जेएनटी अण्डर 12 के रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 25 अप्रैल। कानपुर क्रिकेट ऐसोसिएशन के तत्वाधान में जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा आयोजित 12वीं जेएनटी अंडर 12 क्रिकेट लीग की चयन प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल की शाम 8 बजे तक कराए जा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 14 अप्रैल से हुई है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, जिन खिलाड़ियों के अपना रजिस्टेशन अभी तक नही कराया है वो अपना रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक अवश्य करा लें। संस्था के आयोजन सचिव अमित मिश्रा ने बताया कि चयन प्रक्रिया 3 मई से 5 मई तक तथा चयनित खिलाड़ियों का कैम्प 8 मई से 11 मई तक कानपुर साउथ मैदान किदवई नगर में आयोजित होगा। रजिस्टेशन संस्था के पोर्टल www.Jntorganisation. com पर किया सकता है। 

Leave a Comment