- प्रयागराज में क्षेत्रीय मुकाबले के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ओर मजबूत कदम
कानपुर/उरई, 21 जुलाई।
उरई (जालौन) के इंदिरा स्टेडियम में 19-20 जुलाई को आयोजित प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 में जयनारायण विद्या मंदिर, विकास नगर, कानपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ कुल 12 मेडल जीते। इस शानदार परिणाम ने विद्यालय को पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया। प्रतियोगिता के आधार पर 17 खिलाड़ियों का चयन अगस्त में प्रयागराज में होने वाली क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
पदक विजेताओं की सूची
स्वर्ण पदक (4):
अपेक्षा कठेरिया – अंडर 14 बालिका
अदिति मिश्रा – अंडर 19 बालिका
दिव्यांशु सोनकर – अंडर 19 बालक
श्रेयस झा – अंडर 11 बालक (शिशु वाटिका)
रजत पदक (5):
कनिका सुचारी – अंडर 14 बालिका
जान्वी मिश्रा – अंडर 17 बालिका
सिद्धि झा – अंडर 19 बालिका
वंश यादव – अंडर 17 बालक
आयुष राजपूत – अंडर 19 बालक
कांस्य पदक (3):
श्रेया राय – अंडर 14 बालिका
स्मिता कुशवाहा – अंडर 17 बालिका
सलोनी कठेरिया – अंडर 19 बालिका
क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित अन्य खिलाड़ी
वैभवी मिश्रा
वैभवी सिंह परिहार
प्रीति कुमारी
अदिति भट्ट
शिवांग पटेलइन खिलाड़ियों का चयन प्रयागराज में क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहाँ से विजेताओं का चयन दिल्ली में अक्टूबर में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी
इस प्रांतीय मुकाबले में फर्रुखाबाद, बांदा, झांसी, महोबा, फतेहपुर, हमीरपुर, राठ, चरखारी, दतिया, चिरगांव, बिंदकी, दिबियापुर समेत विभिन्न जनपदों से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सम्मान और शुभकामनाएं
पुरस्कार वितरण के दौरान विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रजनीश पाठक और प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
टीम मैनेजर व प्रतियोगिता संयोजक श्री आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ी हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होते रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल त्रिपाठी, उप-प्राचार्या डॉ. नमिता गुप्ता और कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।