जयपुरिया स्कूल के मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • मोहम्मद युनुस बिन वहाज और अस्सलान इमरान ने जीता स्वर्ण पदक,  उमर अर्श ने रजत पर जमाया कब्जा
  • महिब कय्यूम, सिद्धि गुप्ता और राधिका खन्ना ने कांस्य पदक क्या अपने नाम 
  • SGFI खेलों के लिए हुआ मोहम्मद युनुस बिन वहाज और अस्सलान इमरान का चयन

KANPUR, 18 September: बिशप वेस्टकॉट स्कूल, रांची में आयोजित चौथी CISCE राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के 6 मुक्केबाजों ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के मोहम्मद युनुस बिन वहाज ने 75 किग्रा भार वर्ग में महाराष्ट्र के मुक्केबाज को हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह, अस्सलान इमरान ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि उमर अर्श ने रजत पदक जीता। महिब कय्यूम, सिद्धि गुप्ता और राधिका खन्ना ने कांस्य पदक हासिल किया। मोहम्मद युनुस बिन वहाज और अस्सलान इमरान का चयन अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के खेलों के लिए किया गया है, जो उनकी प्रतिभा का प्रमाण है।

यह प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर 2024 तक बिहार और झारखंड रीजन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के लगभग 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शिखा बनर्जी, उप प्रधानाचार्य यजुम्री भौमिक, गणेश तिवारी, मुख्य अध्यापक एम.के. मिश्र, और विभागाध्यक्ष सुशील चंद्रा ने खुशी जाहिर की और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Comment