- द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (हरा पत्ता कप) में खेरापति को 130 रनों से हराया
- अंतरराष्ट्रीय पिच क्यूरेटर शिव कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
कानपुर, 4 फरवरी।
सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर हरा पत्ता कप में जय प्रकाश गुप्ता के शानदार नाबाद शतक की बदौलत सुपीरियर स्पिरिट्स ने खेरापति को 130 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला कानपुर साउथ ग्राउंड पर खेला गया।

जय प्रकाश का ऑलराउंड शो
पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपीरियर स्पिरिट्स ने 7 विकेट पर 260 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जय प्रकाश गुप्ता ने नाबाद 121 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा सत्य प्रकाश ने 38 रन और रितेश कुमार ने 31 रन का योगदान दिया। खेरापति की ओर से मानविक मिश्रा ने 3 विकेट झटके।
खेरापति 130 रन पर सिमटी
लक्ष्य का पीछा करते हुए खेरापति की टीम बड़े स्कोर के दबाव में 130 रन पर ही ऑलआउट हो गई। आदित्य दिखला ने 28 रन और शशांक सिंह ने 18 रन बनाए। सुपीरियर स्पिरिट्स की ओर से जय प्रकाश गुप्ता, नितिन तोमर और निष्कर्ष ने 2-2 विकेट लिए। जय प्रकाश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. प्रदीप अवस्थी ने प्रदान किया।
भरत क्लब भी सेमीफाइनल में
दिन के दूसरे मुकाबले में भरत क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। शिवा राजपूत ने 54, देवेंद्र सिंह ने 41 और सुधीर ने 25 रन बनाए। साउथ जिमखाना की ओर से अस्तित्व और अखिलेश ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में साउथ जिमखाना की टीम 130 रन ही बना सकी। अर्पित अवस्थी ने 55 और दिव्यांश साहू ने 31 रन बनाए। भरत क्लब के लिए देवेंद्र सिंह, त्रिभुवन दीक्षित, मनु डिंग, कार्तिक मिश्रा और दर्श उपाध्याय ने 2-2 विकेट लिए। भरत क्लब ने 57 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र सिंह रहे।

शोकसभा और आगे के मुकाबले
मैच से पहले खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय पिच क्यूरेटर स्वर्गीय शिव कुमार के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता सचिव प्रमोद पाटिल ने बताया कि मंगलवार को साउथ ग्राउंड में सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी और एसएस क्लब के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि राष्ट्रीय ग्राउंड पर नेशनल क्लब और आदर्श के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।