राष्ट्रीय बैडमिंटन में चैंपियन बने जय नारायण के खिलाडी

 

 

  • राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक हासिल किया
  • सभी 6 खिलाड़ियों ने पदक विजेता होने का गौरव हासिल किया

कानपुर। 26 से 29 अक्टुबर 2023 को आदर्श विद्या मंदिर कमला नेहरू नगर जोधपुर द्वारा आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कानपुर के जय नारायण विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक हासिल किये एवं सभी 6 खिलाड़ियों ने पदक विजेता होने का गौरव हासिल किया। अंडर 17 बालक वर्ग में दिव्यांशु सोनकर, रितिक यादव और नमन यादव ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेजबान राजस्थान को 2-0 से हराकर स्वर्णिम सफलता हासिल की। अंडर 17 बालिका वर्ग में अदिति मिश्रा और सिद्धि झा उपविजेता हुए जबकि कर्नाटक (दक्षिण मध्य) इस वर्ग में विजयी रहा। अंडर 19 बालिका वर्ग में लक्ष्मी शुक्ला ने तृतीय स्थान पाया। विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चंद्रा, प्रबंधक प्रोफेसर सुनील मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रधानाचार्य डाक्टर संतराम द्विवेदी, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह, उप प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, आशुतोष सत्यम झा, विभा त्रिपाठी, विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व अनुज गौतम (बैडमिंटन कोच) ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि की बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Comment