जय नारायण के अभिषेक कुशवाहा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे

 

  • बांसवाड़ा में होगी विद्या भारती राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

KANPUR 18 October: जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकास नगर के कक्षा 11 के छात्र अभिषेक कुशवाहा (रावतपुर गांव निवासी) 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बांसवाड़ा, राजस्थान में आयोजित विद्या भारती राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए हैं।

सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी हुआ चयन

अभिषेक इससे पहले जमशेदपुर में आयोजित सीबीएसई जोनल आर्चरी टूर्नामेंट में स्थान प्राप्त कर चुके हैं, जिसके आधार पर उनका चयन लगातार दूसरे वर्ष 22 अक्टूबर से दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय सीबीएसई तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी हुआ है।

विद्यालय द्वारा ट्रैकसूट और शुभकामनाएं की गईं प्रदान

जय नारायण विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य डॉ. संतराम द्विवेदी, आशुतोष सत्यम झा, कौस्तुभ ओमर, विवेकानंद श्रीवास्तव ने अभिषेक को ट्रैकसूट भेंट कर प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. सुनील मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, प्रियंका श्रीवास्तव, तीरंदाजी कोच राजेंद्र यादव, अभिषेक कुमार (एनआईएस कोच), वैभव साहू ने भी शुभकामनाएं दीं।

पूर्व छात्र देवांश कुशवाहा का भी रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

इससे पहले विद्यालय के पूर्व छात्र देवांश कुशवाहा ने भी राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जो अभिषेक के लिए प्रेरणा स्रोत है।

 

Leave a Comment