रोहतक में इंटरनेशनल वेट रेसलिंग चैम्पियनशिप 21 मार्च से

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • भारतीय टीम की ओर से मेडल जीतने उतरेंगे यूपी के तीन खिलाड़ी
  • 21-23 मार्च को रोहतक में होगी इंटरनेशनल वेट रेसलिंग चैम्पियनशिप
  • भारत की दो टीमें – टीम ए और टीम बी, कुल 42 खिलाड़ी शामिल
  • कानपुर के डॉ. अभिषेक बाजपेई भारतीय टीम के फिजियो नियुक्त

Kanpur 19 March: रोहतक में शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक इंटरनेशनल वेट रेसलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 21 से 23 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इस चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत को सौंपी गई है।

जनसनाति (मार्शल आर्ट) के एशिया अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि भारतीय टीम को टीम ए और बी में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम में 21 खिलाड़ी शामिल होंगे, यानी कुल 42 भारतीय खिलाड़ी इस चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के तीन खिलाड़ी भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय टीम के फिजियो बने डॉ. अभिषेक बाजपेई

सुदेश कुमार ने डॉ. अभिषेक बाजपेई को भारतीय टीम का फिजियोथैरेपिस्ट नियुक्त किया है। पत्रकार वार्ता में डॉ. अभिषेक बाजपेई ने बताया कि पिछले वर्ष उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुई वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने दो गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भारत में हो रही चैम्पियनशिप में भारतीय टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

जनसनाति (मार्शल आर्ट) क्या है?

  1. जनसनाति उज्बेकिस्तान का एक पारंपरिक मार्शल आर्ट है।
  2. प्राचीन काल में उज्बे लोग इसी युद्ध कला का उपयोग करते थे।
  3. तैमूर लंग भी इसी कला से युद्ध करता था।
  4. उज्बेकिस्तान सरकार ने इसे एक खेल में बदल दिया, जिसमें घुड़सवारी, तीरंदाजी, रेसलिंग जैसी 19 विधाएं शामिल हैं।
  5. यह खेल उज्बेकिस्तान, रूस और भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

 

Leave a Comment