साकार हुआ सपना तो मिलने लगी प्रेरणा

 

  • भारतीय हैंडबॉल खिलाड़ी सपना कश्यप का हैंडबॉल एसोसिएशन ने किया सम्मान 

कानपुर। भारतीय हैंडबॉल टीम की ओर से जापान के टोक्यो में आयोजित ओलिम्पिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में सम्मिलित महिला खिलाड़ी सपना कश्यप का बुधवार को सिद्धि विनायक पैलेस शास्त्री नगर में सम्मान किया गया। कानपुर हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष रजत दीक्षित ने भारत में हैंडबॉल खेल के क्षेत्र में कानपुर का मान बढ़ाने पर सपना को बधाइयां दीं और कानपुर के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हैंडबॉल संघ द्वारा सपना के विद्यालय एस एन सेन बालिका विद्यालय से उनकी खेल शिक्षिका रहीं आशा बक्सरे को भी सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त हैंडबॉल की पूर्व खिलाड़ी रह चुकी शारदा शुक्ला, नीता आदि को माला पहना कर सम्मानित किया गया।

संघ की सचिव साधना मिश्रा ने सपना को आने वाले एशियाड जो कि चीन में आयोजित होने है के लिए भी शुभकामनाएं देते हुए कानपुर से ही एक और खिलाड़ी ज्योति शुक्ला का चयन भी एशियाड 2023 के लिए होने पर शुभकामनाएं दीं। दोनों ही खिलाड़ियों को सम्मान समारोह के बाद एशियाड में प्रतिभाग करने हेतु आयोजित किये जाने वाले कैम्प के लिए विदाई दी।
संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों में संजय बाजपेई, पूनम पाल, शुचिता, अतुल मिश्रा, कयामुद्दीन, सौरभ, अनुज, कंचन, दिशिका, अनन्या आदि ने भी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment