पहले ही मैच में टॉप सीड झांसी के रेहान सिद्दीकी ने दिखाए तेवर, अयोध्या के शटलर को आसानी से हराया

 

 

योनेक्स सनराइज प्रथम जूनियर अंडर-19 मेजर बैडमिंटन ‘गणेशा इको कप’ में शुक्रवार को कई रोचक मुकाबले देखने को मिले, मंडलायुक्त समेत कई गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला


कानपुर। योनेक्स सनराइज प्रथम जूनियर अंडर-19 मेजर बैडमिंटन ‘गणेशा इको कप’ में शुक्रवार को दूसरे दिन टॉप सीड खिलाड़ी रेहान सिद्दीकी (झांसी) ने अयान अंसारी (अयोध्या) को 30-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। अन्य मैचों में अंश (सहारनपुर) ने अक्षत शर्मा (लखनऊ) को 30-19 से, प्रथम सिंह (कानपुर) ने विष्णुकांत (बांदा) को 30-21 से, हर्षित तोमर (नोएडा) ने विप्रांश सिंह (अयोध्या) को 30-27 से, भूमेश उतरानी (लखनऊ) ने आयुष पंकज (शाहजहांपुर) को 30-20 से, अश्वनी सिंह (बस्ती) ने अंशु गुप्ता (अयोध्या) को 30-11 से, शिवम श्रीवास्तव (गोरखपुर) ने देवांश मौर्य (जौनपुर ) को 30-27 से, विशाल शर्मा (अलीगढ़) ने अथर्व साहू (कानपुर) को 30-15 से, मोहम्मद मोबारी सोल हक (गोरखपुर) ने ध्रुव कुमार पाल (गाजियाबाद) को 30-22 से, देवांश गोविला (अलीगढ़) ने शौर्य यादव (मेरठ) को 30- 26 से, देव महेश्वरी (उन्नाव) ने प्रतीक चतुर्वेदी (कानपुर) को 30-12 से, अविरल कुमार यादव (गोरखपुर) ने सोहन साहू (उन्नाव) को 30-17 से, भव्य बघेल (इटावा) ने दिविज सिंह (लखनऊ) को 30-23 से, नील नेहवाल (नोएडा) ने कार्तिकेय बंसल (आगरा) को 30-17 से, शौर्य मल्होत्रा (नोएडा) ने शौर्य वर्मा (बरेली) को 30-15 से, आराध्य शर्मा (बुलंदशहर) ने आशुतोष मिश्रा (अयोध्या) को 30-10 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में कल्याणी राय ( मऊ) ने शान्विका गुप्ता (कानपुर) को 30-15 से ,आरल द्विवेदी (कानपुर) ने जानवी सिंह (कानपुर) को 30-18 से, अनन्या सिंह (प्रयागराज) ने शिवांशी गुप्ता (कानपुर) को 30-10 से, नेहल नीरू मित्तल (लखनऊ) ने सिद्धि जैन (कानपुर) को 30-8 से, श्रेया सिंह (अयोध्या) ने शिवांगी सिंह (गाजीपुर) को 30-18 से, काजल मिश्रा (लखनऊ) ने  सौम्या धरण (गाजीपुर) को 30-28 से, रेशू (गाजियाबाद) ने देवयानी पांडे (कानपुर) को 30-5 से, जीना सहगल (गाजियाबाद) ने सृष्टिका भटनागर (कानपुर) को 30-04 से, इशिता गंगवार (गाजियाबाद) ने राशि त्रिपाठी (कानपुर) को 30-09 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शनिवार सुबह 10.30 से क्वार्टर फाइनल व सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे। समापन रविवार 18 जून को होगा।

मंडलायुक्त ने दिया आश्वासन 
इससे पहले 4 दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रीनपार्क मे मंडलायुक्त कानपुर डा. लोकेश एम. जी, मृगांक शेखर पाठक (ADCP), रंजीत कुमार (ACP), मुद्रिका पाठक (खेल उपनिदेशका कानपुर), मनोज कुमार सिंह, सिद्धनाथ गुप्ता (प्रधानाचार्य बीएनएसडी इंटर कॉलेज), अवनीश सलूजा, डॉ संतराम द्विवेदी, डॉ आनंद कुमार, रमनदीप सिंह (डायरेक्टर गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी) ने प्रदेशभर के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंडलायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन हॉल ग्रीनपार्क को अपनी तरफ से जो भी जरूरत होगी, उच्च स्तर का बनाने में मदद करेंगे।प्रतियोगिता में आए प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने ग्रीन पार्क अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन वातानुकूलित हॉल की सराहना की और कहा की ग्रीन पार्क मे व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर भी देश-विदेश स्तर का है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डी पी सिंह, सुशील गुप्ता, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी अरुण दुबे ,रवि कुमार दीक्षित, आशुतोष सत्यम झा उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment