जानशीं, नेहा, वान्या और पूनम समेत कई लड़कियों ने 2 से अधिक मेडल जीतकर दिखाई ‘वुमेन पावर’

 

 

 

 

  • छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में खेली गई जिला पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शहर की बेटियों ने दिखाया बाजुओं का दम

कानपुर। लड़कियां सिर्फ पढ़ाई का ही नहीं, बल्कि खेलों का बोझ भी उठाने में सक्षम हो रही हैं। इसकी झलक छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में खेली गई जिला पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियनशिप में दिखी, जहां लड़कियों ने भारी बोझ उठाकर वुमेन पावर दिखाई। जानशीं, नेहा, वान्या, पूनम समेत कई लड़कियों ने 2 या इससे अधिक मेडल लेकर अपने बाजुओं के दम का प्रदर्शन किया।

सब जूनियर वुमेन के 42 केजी में जानशीन ने गोल्ड, आकर्षी कटियार ने सिल्वर और प्रिया राजपूत ने ब्रांज जीता। 47 केजी में खुशी सुरे ने गोल्ड, अंशिका पांडे ने सिल्वर और प्रदक्षिणा सिंह ने ब्रांज पर कब्जा जमाया। 52 केजी में नैंसी कटियार गोल्ड और शिवांगी यादव सिल्वर जीतने में कामयाब रहीं। 57 केजी में वान्या चतुर्वेदी ने गोल्ड तो सिया यादव ने सिल्वर जीता। 63 केजी में शिवानी वर्मा ने प्रथम, जिज्ञासा ने दूसरा और कृतिका खन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 69 केजी में लक्ष्मी तिवारी गोल्ड, मेघा सुरे सिल्वर और कृति त्रिपाठी ब्रांज जीतने में सफल रहीं।

जूनियर वुमेन के 43 केजी में तारिणी कुशवाहा ने गोल्ड, नेहा देवी ने सिल्वर और श्रेष्ठा तोमर ने ब्रांज मेडल हासिल किया। 47 केजी में श्रिया गौर ने गोल्ड और आकांक्षा ने सिल्वर पर कब्जा किया। 52 केजी में नेहा कश्यप गोल्ड, शिवानी सिंह सिल्वर और मोनिका दुबे ब्रांज जीतने में सफल हुईं। 57 केजी में प्रियांशी विश्वकर्मा ने गोल्ड, खुशी यादव ने सिल्वर और अर्चना ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया। 63 केजी में पारुल सिंह ने गोल्ड, एंजेल सिंह ने सिल्वर और दिव्या त्रिपाठी ने ब्रांज मेडल कब्जा किया। 69 केजी में निकिता गोल्ड और चितुन शुक्ला सिल्वर जीतने में सफल रहीं।

सीनियर वुमेन के 52 केजी में शिवानी सिंह ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि 57 केजी में वान्या चतुर्वेदी गोल्ड और शोभा नामदेव सिल्वर जीतने में सफल रहीं। 63 केजी में सोहनी मुखर्जी ने सोना, शिवानी वर्मा ने चांदी और दिव्या त्रिपाठी ने कांसा अपने नाम किया। 69 केजी में पूनम कुमारी ने गोल्ड, सविता शिवहरे ने सिल्वर और आकांक्षा नामदेव ने ब्रांज मेडल अपनी झोली में डाला। 76 केजी में स्निग्धा झा पहले और प्रिंसी कटियार दूसरे स्थान पर रहीं, वहीं 84 केजी में दीपिका संखवार ने पहला तो 84 केजी से अधिक में आकृति कटियार ने फर्स्ट प्लेस पर रहते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया।

बेंच प्रेस वुमेन कैटेगरी के 47 केजी में जानशीं गोल्ड, खुशी सुरा सिल्वर और अंशिका पांडे ब्रांज जीतने में कामयाब हुईं। 52 केजी में नेहा कश्यप ने गोल्ड, शिवानी सिंह ने सिल्वर और शिवांगी यादव ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया। 57 केजी में प्रियांशी विश्वकर्मा पहले, वान्या चतुर्वेदी दूसरे और नीरजा चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहीं. 63 केजी में सोहनी मुखर्जी ने गोल्ड, शिवेनी वर्मा ने सिल्वर और जिज्ञासा ने ब्रांज मेडल जीता। 69 केजी में पूनम कुमारी ने सोना, सविर्ता शिवहरे ने चांदी और मेघा सुरा ने कांसा अपने नाम किया। 76 केजी में प्रिंसी कटियार ने गोल्ड हासिल किया। 84 केजी में दीपिका संखवार विजयी रहीं तो 84 केजी से अधिक में श्रेया सिंह स्वर्ण और आकृति कटियार रजत जीतने में सफल रहीं।

इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी आशीष कटियार,शैलेन्द्र द्विवेदी, नीतू कटियार, उमेश शुक्ला, के. एस. चौहान, राहुल शुक्ला (सचिव उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन), राजेश दीक्षित , मनीष मिश्रा, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, अमित बाजपेई, सातिके अवस्थी,प्रकाश बाजपेई, अभ्युदय शुक्ला , मोहित वर्मा, वैभव गौर , हर्षित,अभिलेख सिन्हा,आयोजन सचिव सौरभ गौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment