करन एवं देवेन्द्र के खेल से ग्रीनपार्क विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 06 अप्रैल। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अन्तर्गत ग्रीन पार्क मैदान पर खोले गए ‘बी’ डिवीजन के मैच में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने देवेन्द्र (67 रन) एवं करन यादव (29 रन पर 4 विकेट) की बदौलत रिजर्व बैंक को 120 रनों के भारी अन्तर से पराजित कर 5 अंक प्राप्त किये।

ग्रीन पार्क हॉस्टल ने 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 233 रन बनाए। देवेन्द्र ने 67, कुलदीप ने 41, मो० साजिद ने 38 एवं ध्रुव गुप्ता ने 24 रन बनाए। अमित मिश्रा ने 45 पर 3, शशांक शेखर ने 26 पर 2, मो० असिफ ने 35 पर 2 एवं अमित मेहरा ने 42 रन पर 2 विकेट झटके। जवाब में रिजर्व बैंक की टीम 25.2 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक साहा ने 23 एवं निर्मल ने 19 रन का योगदान दिया। करन यादव ने 29 पर 4, ध्रुव गुप्ता ने 6 पर 2 एवं विष्णु सरोज ने 19 रन पर 2 विकेट लिए। 

Leave a Comment