सुपीरियर कप के लिए भिड़ेंगी चार टीमें, 31 मई से होगा रोमांचक आगाज़

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • ए.एस. क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले आयोजित हो रही पहली आनंद राव पाटिल मेमोरियल अंडर-12 प्रतियोगिता
  • लीग फॉर्मेट में जेबी फाइटर्स, कानपुर टाइटंस, आइंस इंडिया और मेहरोत्रा डेंटल के बीच होगा टी-20 मुकाबला

 

कानपुर, 26 मई।

ए.एस. क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम आनंद राव पाटिल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता की चार प्रतिभागी टीमों की घोषणा कर दी गई है। सचिव प्रमोद पाटिल ने जानकारी दी कि यह टूर्नामेंट 31 मई से टी-20 प्रारूप में शुरू होगा, जिसमें लीग मैचों के जरिए टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

प्रतियोगिता सचिव पूजा पाटिल ने बताया कि चार टीमें—जेबी फाइटर्स, कानपुर टाइटंस, मेहरोत्रा डेंटल, और आइंस इंडिया—इस रोमांचक प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी। सभी टीमें अपने कप्तान, विकेटकीपर और अनुभवी मेंटोर के साथ पूरी तैयारी में हैं।

टीमों की जानकारी इस प्रकार है:

1. जेबी फाइटर्स

कप्तान: पार्थ

विकेटकीपर: शिवाय

अन्य खिलाड़ी: लकी, अथर्व, यश कुमार, आरुष, अयान, रायन, देव, विवान, अरिहंत, अब्दुल

मेंटोर: विकास तिवारी

 

2. कानपुर टाइटंस

कप्तान: आकर्ष

विकेटकीपर: विहान चंद्रा

अन्य खिलाड़ी: आरव, देवांग, योगेंद्र, यशित, युवराज, कविश, यश दीक्षित, आराध्य, कृष्णा, ईशान

मेंटोर: श्रृांजुल तिवारी

 

3. मेहरोत्रा डेंटल

कप्तान: अर्णव

खिलाड़ी: रेहान, आरव गौतम, प्रिंस, अर्णव चंद्रा, विट्ठल, आदित्य शुक्ला, मिस्टी, कार्तिक, अंश, विहान गर्ग, कृष्णा

मेंटोर: धनंजय यादव

4. आइंस इंडिया

कप्तान: शिवांश

विकेटकीपर: जैन आमिर

अन्य खिलाड़ी: पार्थ, गौरव, तनुष, आदित्य, सार्थक, सुहानी, अक्षज, कुशाग्र, विराज, आर्यमन, अमोघ

मेंटोर: निष्कर्ष श्रीवास्तव

उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य नन्हें क्रिकेटरों को पेशेवर अनुभव देना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें भविष्य के बड़े मंचों के लिए तैयार भी करेगी।

Leave a Comment