राष्ट्रीय तीरंदाजी में निशाना साधेंगे कानपुर के 5 ‘अर्जुन’

  • केंद्रीय विद्यालय कैंट कानपुर में 52वीं रीजनल आर्चरी स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 

कानपुर। केंद्रीय विद्यालय कैंट कानपुर में 52वीं रीजनल आर्चरी स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इनमें अंडर-14 बालकों के इंडियन राउंड के लिए हिमांशु सिंह, अंडर-17 इंडियन राउंड बालक वर्ग में कृष्णा और अक्षत शर्मा, अंडर-17 कंपाउंड बालक वर्ग में मो. मजहर अहमद और मो. कॉशिन अहमद का नाम शामिल है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने तीरों से सटीक निशाना साधने का प्रयास करेंगे। तीरंदाजी प्रतियोगिता कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव और महासचिव वैभव गौर की देखरेख में संपन्न हुई।

Leave a Comment