- तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उभरते खिलाड़ी दिखाएंगे दम, राज्य स्तरीय चयन का मिलेगा अवसर, 3 से 5 अप्रैल तक होगा आयोजन
कानपुर, 02 अप्रैल।
कानपुर में प्रथम कॉस्को जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक किया जाएगा। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन एवं खेल निदेशालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीन पार्क स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल, सिविल लाइंस में आयोजित होगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
विभिन्न आयु वर्गों में होंगे मुकाबले
चैंपियनशिप में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे मैच
प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होंगे, जबकि विधिवत उद्घाटन समारोह 4 बजे आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह एवं कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
ऑनलाइन देखे जा सकेंगे फिक्सचर और परिणाम
प्रतियोगिता के फिक्सचर एवं परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.kdba.co.in� पर उपलब्ध रहेंगे। सभी मैच कॉस्को प्लैटिनम फेदर शटल से खेले जाएंगे।