कानपुर में 3 से 5 अप्रैल तक होगी प्रथम कॉस्को जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026

 

 

 

  • ग्रीन पार्क स्टेडियम में अंडर-13 से अंडर-19 तक के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च

 

कानपुर, 27 मार्च।

कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन एवं खेल निदेशालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 3 से 5 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल, सिविल लाइंस में आयोजित होगी।

विभिन्न आयु वर्गों में होगा मुकाबला

प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। सभी खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग 3 अप्रैल 2026 को अनिवार्य रूप से करनी होगी।

एकल, युगल और मिक्स्ड डबल्स में प्रतिस्पर्धा

यह चैम्पियनशिप एकल, युगल एवं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाओं में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में केवल कानपुर नगर के खिलाड़ी ही पात्र होंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को www.kdba.co.in⁠� के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 रात्रि 10 बजे तक निर्धारित की गई है।

सभी मैच कॉस्को प्लैटिनम फेदर शटल से खेले जाएंगे और प्रतियोगिता का संचालन ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी अपने मैच का समय और स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे।

आयु वर्ग के अनुसार पात्रता

अंडर-13: जन्म 01 जनवरी 2014 या उसके बाद

अंडर-15: जन्म 01 जनवरी 2012 या उसके बाद

अंडर-17: जन्म 01 जनवरी 2010 या उसके बाद

अंडर-19: जन्म 01 जनवरी 2008 या उसके बाद

सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान मूल आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

 नियम और पुरस्कार

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए नॉन-मार्किंग जूते पहनना अनिवार्य रहेगा। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, टी-शर्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

संपर्क एवं अन्य जानकारी

प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी सचिव डी.पी. सिंह द्वारा दी गई है। अधिक जानकारी, ड्रॉ या अन्य विवरण के लिए आशीष कुमार गौड़ (9889105448), इरशाद अहमद (8707802020) एवं आशुतोष सत्यम झा (9956325357) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment