स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के देवराज साधेंगे निशाना

 

  • 8 से 10 दिसंबर के बीच गुजरात के नडियाद में होगी प्रतियोगिता

कानपुर। 8 से 10 दिसंबर के बीच गुजरात के नडियाद जिले मे होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 में डॉक्टर ब्रिज किशोरी दुबे मेमोरियल के छात्र देवराज दीक्षित भी निशाना साधेंगे। प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने देवराज को शुभकामनाएं दी। स्कूल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट अवधेश उपाध्याय और निकिता सचान एवं तीरंदाजी कोच दिनेश कुशवाहा ने देवराज दीक्षित के चयनित होने पर खुशी जाहिर की। कानपुर तीरंदाजी संघ के महासचिव वैभव गौड़ ने देवराज को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और राजेंद्र सिंह यादव, रिंकू, हर्षित, हिमांशु ने खुशी जाहिर की और बधाई दी।

Leave a Comment