मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में इटावा का जलवा

 

 

कानपुर। शुक्रवार को बेनाझावर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे मंडल की 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल इटावा का जलवा रहा। जिसने अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 में कानपुर विजेता रहा। इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव विनोद कुमार यादव द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय खेल एवं योग संस्कार का विमोचन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. फतेहबहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन जपदीय क्रीडा सचिव एनपी सिंह गौर ने किया। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन कुमार सिंह, आयोजन सचिव आशीष शुक्ला, अलका गौढ, हरि किशन शुक्ला, सत्य प्रकाश, सउद अली, कंचन मल्होत्रा, अल्पना आदि उपस्थित रहे।

ये रहे परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग में इटावा विजेता, कानपुर नगर उपविजेता रहा
अंडर-14 बालिका वर्ग में भी इटावा की टीम विजेता रही, कन्नौज उपविजेता बना
अंडर-19 बालक में कानपुर विजेता, औरैया उपविजेता रहा।

Leave a Comment