जे.एन.टी. अंडर-12 क्रिकेट ट्रायल में उमड़ा खिलाड़ियों का जोश, पहले दिन 230 प्रतिभागी शामिल

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • कानपुर में शुरू हुए ट्रायल में 22 जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयनकर्ताओं ने किया गहन मूल्यांकन

 

कानपुर, 09 मई।

जे.एन.टी. अंडर-12 क्रिकेट ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आज कानपुर साउथ मैदान, किदवई नगर में ट्रायल के पहले दिन कुल 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 95 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के 22 अलग-अलग जिलों से आए थे।

ट्रायल की शुरुआत सुबह 6:30 बजे हुई और यह दोपहर 1:30 बजे तक चला।

के.सी.ए. के चयनकर्ता विकास यादव, इंदरपाल सिंह और राकेश तिवारी ने के.सी.ए. अध्यक्ष श्री एस.एन. सिंह तथा प्रसिद्ध रणजी खिलाड़ी राहुल सपरू के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

प्रमुख जिलों में लखनऊ, फतेहपुर, अलीगढ़, उन्नाव, पीलीभीत, चित्रकूट, कर्वी, बांदा, प्रयागराज, जौनपुर और गाजीपुर शामिल रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मैदान पर उनकी सजगता का बारीकी से अवलोकन किया।

आयोजन मंत्री श्री अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रायल 11 मई तक चलेगा और 13 मई को परिणाम जे.एन.टी. की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment