- किंडर वर्ल्ड के नन्हे बच्चों ने रंगीन माहौल में सीखी सोशल स्किल्स
कानपुर, 6 दिसंबर।
डॉ. वी एस पी एस सिविल लाइंस विद्यालय में 5 दिसंबर की शाम किंडर वर्ल्ड (P.G से U.K.G) के बच्चों के लिए Snuggle Toon PJ Party का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अनोखी पार्टी में बच्चे अपने पसंदीदा स्लीपिंग अटायर पहनकर शामिल हुए और उन्होंने अपने दोस्तों व शिक्षकों के साथ मस्ती भरा समय बिताया।

सोशल स्किल्स और आत्मविश्वास बढ़ाने पर फोकस
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक इनफॉर्मल और फ्रेंडली माहौल देना था, ताकि वे बातचीत में सहज महसूस करें और शिक्षकों के साथ एक मजबूत रिश्ता कायम कर सकें।
कुछ समय के लिए माता-पिता से दूर रहने के इस स्ट्रक्चर्ड इवेंट ने बच्चों में कन्फिडेंस, इंडिपेंडेंस, सामाजिक व्यवहार जैसी स्किल्स को विकसित करने में मदद की।

बचपन की प्यारी यादों के साथ सीख भी
मस्ती और सीख से भरे इस अनुभव ने बच्चों के पर्सनल व सोशल डेवलपमेंट में सकारात्मक योगदान दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा खुल्लर ने बच्चों व अभिभावकों को पार्टी के उद्देश्य से अवगत कराया तथा सभी को इस सफल आयोजन की बधाई दी।

कार्यक्रम में रचना सेठ, उपासना श्रीवास्तव, सीमा नागरथ, पूजा मेहरोत्रा सहित अन्य शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।