जापान में होने वाले 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स में कानपुर के डॉ. अभिषेक बाजपेई भारतीय दल के फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • 16 से 26 नवम्बर तक टोक्यो में होगा आयोजन
  • उत्तर प्रदेश के छह खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

 

कानपुर, 10 नवम्बर।

जापान की राजधानी टोक्यो में 16 नवम्बर से 26 नवम्बर तक आयोजित होने जा रहे 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स (Summer Deaflympics) में कानपुर के वरिष्ठ स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिषेक बाजपेई को भारतीय दल के फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में चुना गया है।

डॉ. अभिषेक बाजपेई पहले भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के साथ अपनी सेवाएं दे चुके हैं और खेल विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव का चयन इस बार भारतीय दल में महिला स्कॉर्ट के रूप में किया गया है।

इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से 181 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश से छह खिलाड़ी चयनित हुए हैं—

विवेक राणा (एथलेटिक्स)

प्रगति केसरवानी (जूडो)

तनुज कुमार (कुश्ती)

आराध्या यादव (बैडमिंटन)

हर्ष कुमार (गोल्फ)

अर्चना पांडे (टेबल टेनिस)

इन सभी खिलाड़ियों को भारतीय दल में शामिल किए जाने पर पूरे प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह चयन न केवल खिलाड़ियों बल्कि उत्तर प्रदेश की खेल नीति और प्रशिक्षण व्यवस्था की सफलता का प्रतीक है।

Leave a Comment