मंडलीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 का कानपुर में आयोजन

 

 

 

  • दो दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
  • बाल निकुंज भवन, स्वरूप नगर में 24–25 दिसंबर को होगा आयोजन

 

कानपुर, 23 दिसंबर।

पावरलिफ्टिंग संघ कानपुर के तत्वावधान में मंडलीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 24 एवं 25 दिसंबर 2025 को स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज भवन में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दो दिवसीय होगी, जिसमें मंडल के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर वर्ग के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। इसमें क्लासिक पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस दोनों स्पर्धाएं शामिल होंगी। आयोजन के दौरान संघ द्वारा क्लास–2 निर्णायक (रेफरी) की लिखित एवं प्रैक्टिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को निर्णायक मंडल में शामिल किया जाएगा।

प्रतियोगिता के कार्यक्रम के अनुसार 24 दिसंबर को प्रातः 9 बजे बालिका/महिला वर्ग तथा 53 किग्रा, 59 किग्रा एवं 66 किग्रा भार वर्ग के खिलाड़ियों का शारीरिक वजन लिया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसके उपरांत दूसरे दिन की प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण एवं भार वर्ग परिवर्तन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

रेफरी परीक्षा एवं प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संघ के सचिव श्री संदीप निगम से मोबाइल नंबर 9956222622 एवं 7985862974 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment