- विभिन्न आयु वर्गों में हो रहे मुकाबले, 14 अप्रैल तक चलेगी चयन प्रक्रिया
- अंडर-7 व अंडर-17 वर्ग में विनायक साहू और पारितोष सिंह ने दर्ज की जीत
- मां शक्ति योग साधना केंद्र में चल रही प्रतियोगिताएं
- सीतापुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
कानपुर, 11 अप्रैल।
उन्नाव में डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय चेस चैम्पियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिताओं की शुरुआत कर दी गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी माह के अंतिम सप्ताह से मई के प्रथम सप्ताह तक सीतापुर में विभिन्न आयु वर्गों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए जनपद के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।
चयन प्रतियोगिताएं मां शक्ति योग साधना केंद्र में आर्बिटर सतेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित हो रही हैं, जो 14 अप्रैल तक चलेंगी। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-7 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए, जिसमें विनायक साहू और पारितोष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। आगामी कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल को अंडर-9 और अंडर-19, 13 अप्रैल को अंडर-11 और अंडर-15 तथा 14 अप्रैल को अंडर-13 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
आयोजकों ने बताया कि जो खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं, वे आर्बिटर सतेंद्र सिंह से संपर्क कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।