- रागेंद्र स्वरूप प्रथम कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन
कानपुर, 16 जनवरी।
रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी एवं कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रागेंद्र स्वरूप प्रथम कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी, कल्याणपुर में किया जाएगा।
अंडर-13, 15 और 17 वर्ग में होंगे मुकाबले
इस जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के अंतर्गत बालक एकल व युगल तथा बालिका एकल वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे।
18 से 22 जनवरी तक ऑनलाइन एंट्री
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रविष्टियाँ ऑनलाइन माध्यम से ली जाएंगी। ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया 18 जनवरी से 22 जनवरी तक जारी रहेगी। एंट्री के लिए लिंक कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट www.kdba.co.in पर उपलब्ध रहेगा।
कॉस्को एरो 999 शटलकॉक से होंगे सभी मैच
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले कॉस्को एरो 999 शटलकॉक से खेले जाएंगे।
जानकारी के लिए इनसे करें संपर्क
प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए
सत्यम कटियार (9569688972),
अमृतांश तिवारी (9450264205) एवं
रवि दीक्षित (बैडमिंटन कोच – 9935554244)
से संपर्क किया जा सकता है।
यह जानकारी कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डी.पी. सिंह द्वारा दी गई।