जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता 23 मार्च को

 

 

  • चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे कानपुर का प्रतिनिधित्व
  •  जे एम डी वर्ल्ड स्कूल में होगा आयोजन

Kanpur 20 March: कानपुर चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में कानपुर शतरंज टीम चयन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 मार्च, रविवार को स्थानीय जे एम डी वर्ल्ड स्कूल में किया जाएगा।

➡️ विभिन्न आयु वर्गों में होगा मुकाबला

प्रतियोगिता में निम्नलिखित वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं—

✔ 11 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालिका)

✔ 13 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक एवं बालिका)

✔ 19 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक एवं बालिका)

✔ सीनियर महिला खिलाड़ी

➡️ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होंगे चयन

इस प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग से प्रथम चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये खिलाड़ी आगामी लखनऊ एवं सीतापुर में होने वाली राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

➡️ विजेताओं को मिलेगा सम्मान

✔ प्रत्येक वर्ग में प्रथम चार खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

✔ चयनित खिलाड़ियों के प्रवेश शुल्क एवं यात्रा भत्ते का वहन कानपुर चेस एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा।

➡️ सीनियर नेशनल आर्बिटर्स की देखरेख में होगा आयोजन

प्रतियोगिता का संचालन कुसुम शर्मा, रूपा शुक्ला एवं विकास निषाद (तीनों सीनियर नेशनल आर्बिटर) द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव जी ने दी।

 

Leave a Comment